श्रध्दांजलि

बेहद दुख के साथ मजदूर एकता लहर यह सूचना प्रकाशित कर रही है कि कामरेड गुरचरण दास का देहांत हो गया है। वे 52 वर्ष के थे और उनकी मृत्यु 12 मार्च की सुबह अचानक दिल का दौरा पड़ने से हुई। वे रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में कार्यरत थे। वे पिछले करीब तीन दशकों से हिन्दोस्तान की कम्युनिस्ट ग़दर पार्टी के दृढ़ समर्थक थे और पार्टी के अखबार 'मजदूर एकता लहर' के वितरण में पूरी तरह से सक्रिय थे। उनके सगे

आगे पढ़ें

ऍपलॅब के मजदूरों ने हड़ताल छेड़ी

24 मार्च से ऍपलॅब, मुम्बई के 150 से भी ज्यादा मजदूर हड़ताल पर हैं। उससे 15 दिन पहले उन्होंने प्रबंधन को हड़ताल की चेतावनी देने की कानूनी कार्यवाही पूरी की। इससे पहले करीब दो वर्षों से कंपनी के मजदूरों की अपनी यूनियन बार-बार कोशिश कर रही है कि मालिक बातचीत करे मगर मालिक ने एक नहीं सुनी। अब जैसे ही हड़ताल की चेतावनी यूनियन ने दी, तो तुरंत प्रबंधन ने बातचीत शुरू की। प्रबंधन जो राग हमेशा आलापते हैं

आगे पढ़ें

फोर्ड मजदूर अपनी यूनियन को मान्यता दिलाने के लिये संघर्ष पर

चेन्नई के पास मरयमलय नगर में स्थित फोर्ड मोटर कारखाने के मज़दूर अपनी पसंद की यूनियन बनाने के आंदोलन के साथ-साथ, अपने अधिकारों के लिये बहादुरी से लड़ रहे हैं। मज़दूरों का मनोबल तोड़ने के लिये फोर्ड प्रबंधन ने मार्च में 10 मज़दूरों पर पुनर्भुगतान के लिये नकली मेडिकल बिल पेश करने के मनगढ़ंत आरोप लगा कर उन्हें नौकरी से निकाल दिया।

आगे पढ़ें

महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा व इज्ज़त को जो व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कर सकती, उसे अस्तित्व में रहने का कोई औचित्य नहीं है!

हाल ही में, दिल्ली व गुड़गांव सहित आसपास के इलाकों में, महिलाओं व लड़कियों के अपहरण व हिंसा की घटनायें हुई हैं। अपने काम के स्थानों और स्कूलों से लौटती महिलाओं व लड़कियों के घात में बैठ कर उनका बलात्कार करने, उन्हें यातनायें देने और उनकी हत्याओं के हादसे हो रहे हैं। हिन्दोस्तान की सबसे ''आधुनिक'' प्रदर्शनीय जगह, जो चमचमाती गगनचुंबी इमारतों और बाजारों से भरी हुयी है, यहां महिलाओं

आगे पढ़ें

मुंबई में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

11 मार्च की शाम को वरली मुंबई में बड़े उत्साह से सैकड़ों महिला तथा पुरुषों ने, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। पुरोगामी महिला संगठन तथा लोक राज संगठन की वरली समिति ने इस सभा का आयोजन किया।

आगे पढ़ें

‘मजदूर वर्ग के लिये आगे का रास्ता’ पर चेन्नई में विचार गोष्ठी

चेन्नई में 26 फरवरी को हुई एक अहम विचार गोष्ठी में तामिल नाडु के विभिन्न भागों से कम्युनिस्ट और मजदूर वर्ग के संगठनकर्ता आकर्षित हुये। गोष्ठी का आयोजन हिन्दोस्तान की कम्युनिस्ट ग़दर पार्टी की तामिलनाडु इलाका कमेटी ने किया था। कम्युनिस्ट ग़दर पार्टी की केन्द्रीय समिति की ओर से कामरेड लाल सिंह द्वारा पेश किये गये विचारों पर इस गोष्ठी में चर्चा हुई। इन विचारों को मजदूर वर्ग के लिये राज्य सत्ता को

आगे पढ़ें

”आगे का रास्ता” पर मुम्बई में मजदूर वर्ग गोष्ठी

हिन्दोस्तान की कम्युनिस्ट ग़दर पार्टी की महाराष्ट्र इलाका समिति ने 25 मार्च, 2012 को मुम्बई के दादर में ''आगे का रास्ता'' विषय पर एक गोष्ठी  आयोजित की। अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों से वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता, विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे नौजवान छात्र व मजदूर, महाराष्ट्र राज्य में मजदूर वर्ग को संगठित करने में सक्रिय कामरेड, सभी ने पूरे उत्साह के साथ गोष्ठी में भ

आगे पढ़ें

विधान सभा चुनाव : लोकतंत्र की वर्तमान व्यवस्था को बदलने की जरूरत है

पांच राज्यों – उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा – में विधान सभा चुनाव पूरे हुये और नई सरकारें बन गयी हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को संपूर्ण बहुमत मिला और उसने सत्ता में बहुजन समाज पार्टी का स्थान ले लिया है। पंजाब में अकाली दल-भाजपा गठबंधन फिर से सत्ता में आया है। गोवा में भाजपा ने कांग्रेस पार्टी का स्थान लिया है। मणिपुर में कांग्रेस पार्टी की ही सरकार फिर से बनी। उत

आगे पढ़ें

शहीदी दिवस के अवसर पर सार्वजनिक गोष्ठी

23 मार्च, 2012 को दिल्ली स्थित ओखला औद्योगिक क्षेत्र में, हिन्द नौजवान एकता सभा और लोक राज समिति की अगुवाई में, भगत सिंह की शहादत दिवस के अवसर पर, सार्वजनिक गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें छात्रों तथा मजदूर नौजवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

आगे पढ़ें

आर्थिक सुधार कार्यक्रम पर मजदूर-मेहनतकशों के विचार

मजदूर वर्ग और मेहनतकशों की हिमायत करने वाले अखबार और संगठन बतौर, हम मेहनतकशों के नेताओं से यह सवाल कर रहे हैं कि 20 वर्ष पहले शुरू किये गये सुधारों के परिणामों के बारे में हिन्दोस्तान के मेहनतकशों का क्या विचार है। क्या उन सुधारों से मजदूर वर्ग और मेहनतकश जनसमुदाय को फायदा हुआ है या नुकसान?

आगे पढ़ें