हिन्दोस्तान की कम्युनिस्ट ग़दर पार्टी का चौथा महाअधिवेशन अक्तूबर 2010 के अंतिम सप्ताह में सम्पन्न हुआ था। चौथे महाअधिवेशन में पूरे देश से तथा विदेश निवासी हिन्दोस्तानियों में से प्रतिनिधि उपस्थित थे। अधिकतम प्रतिनिधि मजदूर वर्ग से थे। लगभग आधे प्रतिनिधि 25 वर्ष से कम उम्र के थे और एक तिहाई महिलायें थीं। चौथे महाअधिवेशन की रिपोर्ट कामरेड लाल सिंह द्वारा, तीसरे महाअधिवेशन में चुनी गई केन्द्रीय समिति की ओर से, पेश की गई। इस पर लंबी चर्चा हुई और महाअधिवेशन ने इसे स्वीकार किया। चौथे महाअधिवेशन के फैसले के अनुसार, इसे प्रकाशन के लिये संपादित किया गया है। इस प्रकाशन में चौथे महाअधिवेशन द्वारा अपनाये गये प्रस्ताव भी शामिल हैं।
पी.डी.एफ. डाउनलोड करनें के लिये चित्र पर क्लिक करें
आगे पढ़ें