टोक्यो में क्वाड शिखर सम्मेलन :
एशिया में अमरीकी साम्राज्यवाद के नेतृत्व वाले समूह का और सुदृढ़ीकरण

मई के अंत में क्वाड (चतुर्भुज सुरक्षा संवाद) के रूप में पहचाने जाने वाले देशों के समूह ने जापान के टोक्यो में अपना चौथा शिखर सम्मेलन आयोजित किया। क्वाड के चार सदस्य देश हैं – अमरीका, हिन्दोस्तान, जापान और ऑस्ट्रेलिया।

आगे पढ़ें

क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की जापान में बैठक: अमरीका-नीत क्वाड सैन्य गठबंधन एशिया में शांति के हितों के ख़िलाफ़ है

क्वाडीलेटरल सिक्युरिटी डायलाग (चतुर्भुज सुरक्षा वार्ता) या क्वाड की दूसरी मंत्री स्तरीय बैठक 6-7 अक्तूबर को जापान में आयोजित की जा रही है। क्वाड में चार देश शामिल हैं – अमरीका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और हिन्दोस्तान। विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस बैठक में हिन्दोस्तान का प्रतिनिधित्व करेंगे।

क्वाड एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अमरीका द्वारा प्रायोजित एक सैनिक गठबंधन के केंद्र में है। इसका मक़सद है चीन की घेराबंदी करना और पूरे एशिया पर अमरीका का दबदबा क़ायम करना।

आगे पढ़ें