पूर्वाेत्तर दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा के चार साल बाद:
गुनहगार खुले घूम रहे हैं, जबकि बेगुनाह जेल में पीड़ित हैं!

हिन्दोस्तान की कम्युनिस्ट ग़दर पार्टी मांग करती है कि पीड़ितों और लोगों की एकता की रक्षा के लिए लड़ने वाले कार्यकर्ताओं के खि़लाफ़ झूठे आपराधिक मामले तुरंत वापस लिए जाने चाहिए। जेल में बंद लोगों को तुरंत रिहा किया जाना चाहिए। यह बेहद अन्याय है कि अपराध के वास्तविक आयोजक खुले घूम रहे हैं, जबकि पीड़ितों पर आरोप लगाए जा रहे हैं, उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है और जेल में बन्द रखा जा रहा है।

आगे पढ़ें

पैरिस कम्यून की सालगिरह:
श्रमजीवी लोकतंत्र ही असली लोकतंत्र है

इस महीने में एक ऐसी घटना की 153वीं सालगिरह है, जिसमें मज़दूर वर्ग ने पहली बार शोषक वर्गों की हुकूमत के खि़लाफ़ उठ खड़ा होकर, अपनी खुद की, पूरी तरह से नई, राज्य सत्ता स्थापित की थी। पैरिस कम्यून के नाम से मशहूर, 1871 में फ्रांस में मज़दूर वर्ग की इस उपलब्धि की दुनियाभर में सराहना की जाती है, क्योंकि इसने मानव जाति के इतिहास में एक नए युग की शुरुआत की थी।

आगे पढ़ें


केंद्र सरकार के खि़लाफ़ राज्यों का विरोध प्रदर्शन

कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, दिल्ली और पंजाब के वरिष्ठ मंत्रियों सहित कई राज्य सरकारों के प्रमुख प्रतिनिधियों ने 7 और 8 फरवरी को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित एक  विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। वे केंद्र सरकार द्वारा की गई उन विभिन्न कार्रवाइयों का विरोध कर रहे थे, जिनकी वजह से राज्य सरकारों के अधिकारों में कटौती हुई है और उनकी वित्तीय समस्याएं और भी गंभीर हो गई हैं।

आगे पढ़ें
_Demo_against_demolitions

पूरे हिन्दोस्तान में मज़दूरों के घरों का विध्वंस:
मेहनतकश जनता पर क्रूर हमला

कुख्यात “बुलडोज़र राज” के तहत पूरे देश में मज़दूरों के घरों को ध्वस्त किया जा रहा है और मेहनतकश लोगों को बेरहमी से अपने घरों से बेदखल किया जा रहा है।

आगे पढ़ें
UK_Edinburgh_Univ


फ़िलिस्तीनी लोगों का क़त्लेआम फ़ौरन बंद होना चाहिए!

फ़िलिस्तीनी लोगों ने 75 वर्षों से अधिक के अपने बहादुर और अदम्य संघर्ष से दिखाया है कि उन्हें कुचला नहीं जा सकता। दुनिया के लोगों ने पिछले पांच महीनों में दिखाया है कि वे फ़िलिस्तीनी लोगों के इंसाफ हासिल करने के संघर्ष में, उनके साथ खड़े हैं।

आगे पढ़ें
MSP_thumbnail


सभी कृषि उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी आवश्यक भी है और संभव भी

एम.एस.पी. पर गारंटीकृत ख़रीदी की किसानों की मांग, कृषि को पूंजीवादी लालच को पूरा करने की दिशा में संचालित करने के खि़लाफ़, हमारे संघर्ष का एक हिस्सा है। यह किसानों के लिए सुरक्षित रोज़ी-रोटी सुनिश्चित करने और सभी आम लोगों के लिए किफ़ायती क़ीमतों पर भोजन की पर्याप्त उपलब्धि सुनिश्चित करने के हमारे सघर्ष का एक हिस्सा है। मज़दूर वर्ग और लोगों को इस मांग का पूरा-पूरा समर्थन करना चाहिए।

आगे पढ़ें


दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रदर्शन पर क्रूर हमले की निन्दा करें!

6 मार्च को, दिल्ली में कई महिला संगठनों ने अपनी मांगों को ले कर एक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था। परन्तु अपनी कार्रवाई शुरू करने से पहले ही महिला कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा क्रूर हमला किया गया।

आगे पढ़ें
AILRSA_convention


दिल्ली में रेल चालकों का अधिवेशन

मज़दूर एकता कमेटी के संवाददाता की रिपोर्ट

28 फरवरी, 2024 को ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसियेशन (ए.आई.एल.आर.एस.ए.) का अधिवेशन दिल्ली में संपन्न हुआ। देश के कोने-कोने से आये ए.आई.एल.आर.एस.ए. के सैकड़ों प्रतिनिधि सह-परिवार अधिवेशन में शामिल हुये।

आगे पढ़ें
MASA_meeting


मज़दूर प्रतिरोध दिवस

मज़दूर एकता कमेटी के संवाददाता की रिपोर्ट

8 फरवरी, 2024 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर मज़दूर प्रतिरोध दिवस, मज़दूर अधिकार संघर्ष अभियान (मासा) द्वारा मनाया गया। प्रतिरोध दिवस में मज़दूर, किसान, महिला, नौजवान, छात्र, छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

आगे पढ़ें
Broadcasting-Bill

प्रसारण सेवाएं (विनियमन) विधेयक 2023 :
अभिव्यक्ति की आज़ादी के लोकतांत्रिक अधिकार पर प्रतिबन्ध

प्रसारण सेवाएं (विनियमन) विधेयक 2023, इंटरनेट-आधारित मंचों, समाचार वेबसाइटों, यू-ट्यूब और अन्य सोशल मीडिया चैनलों, ओटीटी मंचों आदि द्वारा प्रसारित सभी प्रकार की विषय वस्तु को नियंत्रित करने के लिए राज्य की ताक़तों को बहुत बढ़ाएगा। सभी समाचार, ऐसे विचार और जानकारी, जो राज्य और तत्कालीन सरकार की आलोचना करती हैं, उन्हें हटा दिया जा सकता है

आगे पढ़ें