5 फरवरी, 2011 को नस्लवादी और फासीवादी संगठन इ.डी.एल. ने मुसलमान धर्म के लोगों को निशाना बनाते हुए लूटन में एक भड़काऊ कार्यक्रम आयोजित किया। लूटन में मुसलमान समुदाय के काफी लोग रहते हैं। यूनाइट अगेंस्ट फासिज्म (यू.ए.एफ.) ने इस भड़काऊ कार्यक्रम का विरोध करते हुए इसके खिलाफ़ प्रदर्शन आयोजित किया।
आगे पढ़ेंमुम्बई में कम्युनिस्ट पाठशाला
हमारी पार्टी के केन्द्रीय समिति के आह्वान पर महाराष्ट्र इलाका समीति ने 12-13 फरवरी को एक कम्युनिस्ट पाठशाला आयोजित की। पार्टी के सदस्यों तथा मित्रों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने बीते अक्तूबर में हुये, पार्टी के चौथे महाअधिवेशन के कुछ अहम विषयों का अध्ययन किया व उन पर चर्चा की।
आगे पढ़ेंरेल मज़दूरों ने मांगें उठायीं
रेल मज़दूर यूनियन के झंडे तले रेलवे मज़दूरों ने 25 फरवरी, 2011 को अपनी मांगों पर जोर देने के लिये संसद पर एक प्रदर्शन किया।
आगे पढ़ेंआंगनवाड़ी मज़दूरों का जोशीला प्रदर्शन
हजारों आंगनवाड़ी मज़दूरों ने दिल्ली में 24 फरवरी, 2011 को एक जोशीला प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में भाग लेने के लिए पूरे देश से महिलायें आयी थीं। आंगनवाड़ी मज़दूरों को वेतन के नाम पर बहुत ही कम पैसे मिलते हैं। महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा सोनिया गांधी को इतने कम पैसे में परिवार चलाकर दिखाने की चुनौती दी है। कंगाली की कगार पर रहने को मजबूर करने के लिये आंगनवाड़ी मज़दूरों ने सरकार की निंदा
आगे पढ़ेंआशा और सहिया मज़दूरों ने नियमित होने की मांग रखी
ऑल इंडिया हेल्थ एम्प्लाईज एण्ड वर्कर्स कन्फेडरेशन के झंडे तले देश भर के आशा और सहिया मज़दूर संसद के बाहर 24 फरवरी, 2011 से जमा हैं।
आगे पढ़ेंमजदूरों से साक्षात्कार – 23फरवरी, 2011को संसद पर मजदूरों की रैली में मजदूर एकता लहर के संवाददाता ने साक्षात्कार किया
श्री सौरीबंधु कर, महासचिव, एटक, भुवनेश्वर, ओडिसा
प्र. – इस रैली में क्यों आए हैं?
उ. – ट्रेड यूनियन के संयुक्त बुलावे पर आये हैं।
प्र. – किस तरह के मजदूर ओडिसा से यहां आये हैं?
उ. – आशा मजदूर, एमडीएम वाचिका, आंगनवाड़ी मजदूर, मिड डे मील वर्कर, बीड़ी बनाने वाले मजदूर इत्यादि।
आगे पढ़ेंसाम्राज्यवादियों, लिबिया से दूर रहो!
उत्तरी अफ्रीका और पश्चिमी एशिया में जनता की बगावत के चलते, बर्तानवी-अमरीकी साम्राज्यवादी लिबिया में चल रहे गृह युध्द को बहाना बनाकर, वहां सैनिक हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिये उन्होंने लिबिया की स्थिति के बारे में धोखाधड़ी और बढ़ा-चढ़ाकर बातें फैलाने की मुहिम छेड़ रखी है, ताकि अपने सैनिक हस्तक्षेप को उचित ठहरा सकें।
आगे पढ़ेंपूंजीपतियों के हितों की सेवा में केन्द्रीय बजट 2011
संप्रग सरकार के सबसे गहरे विश्वसनीयता के संकट के बीच में, 28 फरवरी, 2011 को वित्त मंत्री ने केन्द्रीय बजट को पेश किया।
आगे पढ़ेंभगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 80वें शहादत दिवस पर
नौजवानों के लिए शहीदों का पैगाम – नए हिन्दोस्तान के लिए संघर्ष करो!
23 मार्च शहीद भगत सिंह और उनके साथी राजगुरु और सुखदेव की बर्तानवी बस्तीवादियों के हाथों शहादत की बरसी का दिन है। हमारे शहीदों का पैगाम कि – हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक कुछ मुट्ठीभर शोषक, विदेशी या हिन्दोस्तानी, मेहनतकश लोगों का शोषण करते रहेंगे – हमारे देश के नौजवानों के दिलों में आज भी गूंजता है।
आगे पढ़ेंराष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम पर एन.ए.सी. का नोट
सार्वजनिक खाद्य वितरण को सर्वव्यापी बनाने की मांग से कोई समझौता नहीं!
एन.ए.सी. के कथित उद्देश्य और ठोस प्रस्ताव के बीच में बहुत चौड़ी खाई है। कथित उद्देश्य सभी नागरिकों को खाद्य के अभाव से रक्षा देना है। ठोस प्रस्ताव सिर्फ कुछ ''नाजुक हालत वाले परिवारों'' को रक्षा देने और वह भी सीमित मात्रा में सिर्फ गेहूं, चावल या मोटे अनाज़ देने का है। बाकी आबादी, जिसमें 50 प्रतिशत शहरी आबादी शामिल है, अपनी खाद्य जरूरतों को पूरा कर पायेगी या नहीं, इस पर खाद्य सुरक्षा कानून कुछ भी नहीं कहता।
आगे पढ़ें