मारुति.सुजुकी के मजदूरों के समर्थन में देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन

मारुति.सुजुकी वर्कर्स यूनियन की अपील परए 5 फरवरीए 2013 कोए देश के अलग-अलग स्थानों – मुंबई, जयपुर, इंदौर, कोलकाता, हैदराबाद तथा हरियाणा के विभिन्न जिलों सहित विभिन्न अन्य शहरों की मजदूर यूनियनों ने संघर्षरत मजदूरों पर राज्य द्वारा चलाये जा रहे दमन के खिलाफ़ संयुक्त विरोध – प्रदर्शन आयोजित किये।

आगे पढ़ें

यह गणतंत्र उपनिवेशवादी राज का अवशेष है

हिन्दोस्तान को एक आधुनिक लोकतांत्रिक राज्य की जरूरत है

हिन्दोस्तान की कम्युनिस्ट ग़दर पार्टी की केंद्रीय समिति का बयान, 22 जनवरी, 2013

पिछले 63 वर्षों से हमें बताया गया है कि अपने देश में एक आधुनिक लोकतांत्रिक व्यवस्था है जिसका एक बेहतरीन संविधान है। आज इस मिथक को आम लोग चुनौती दे रहे हैं।

आगे पढ़ें

मजदूर एकता कमेटी का आह्वान

आओ हम एकजुट हों और हड़ताल को कामयाब करें!

मजदूर वर्ग अपने ऊपर हो रहे हमलों का डटकर मुकाबला कर रहा है। पूंजीपतियों के मुनाफों को सुनिश्चित करने के लिये रोजमर्रा की जीवन आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में सरकार लगातार बढ़ोतरी कर रही है। बढ़ती महंगाई की वजह से तनख्वाह की खरीद शक्ति लगातार कम होती जा रही है।

आगे पढ़ें

युद्ध उत्तेजना हिन्दोस्तान और पाकिस्तान के लोगों के हित के एकदम खिलाफ़ है

जनवरी के दूसरे सप्ताह में पाकिस्तान के खिलाफ़ वहशी युद्ध उत्तेजना से हिन्दोस्तान और पाकिस्तान सैन्य टक्कर की कगार पर आ गये थे। जबकि कई सप्ताहों से रुक-रुक कर सीमा पर गोलीबारी होना कोई असाधारण बात नहीं थी, नियंत्रण रेखा के हिन्दोस्तानी तरफ, किसी अज्ञात बल द्वारा, एक हिन्दोस्तानी सैनिक के सिर काटे जाने की घटना को लेकर, यहां के उच्च सैनिक व असैनिक नेताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ़ ऊंचे स्वर के उन्माद को

आगे पढ़ें

महिलाओं के लिये इंसाफ, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने का संघर्ष आगे बढ़ाना होगा!

नई दिल्ली में 16 दिसंबर, 2012 को एक 23 वर्षीय महिला के वहशी बलात्कार और मौत के बाद, जब देश भर में आन्दोलन चले और महिलाओं के खिलाफ़ अपराधों को रोकने के लिये सरकार द्वारा कठोर कदम लेने की आवाज़ उठी, तो उन हालतों में सरकार ने जस्टिस जे.एस. वर्मा कमेटी का गठन किया। उस कमेटी ने 23 जनवरी, 2013 को अपनी सिफारिशें पेश कीं।

आगे पढ़ें

दिल्ली में हड़ताल की सफलता के लिये अधिवेशन

केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के द्वारा 20-21 फरवरी को, सर्व हिन्द हड़ताल के आह्वान पर, दिल्ली के मजदूर संगठनों ने एकजुट होकर, राजधानी दिल्ली में हड़ताल को सफल बनाने के लिए 30 जनवरी, 2013 को मावलंकर ऑडिटोरियम में कार्यकर्ताओं का अधिवेशन आयोजित किया। इस अधिवेशन में हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

सर्व हिन्द हड़ताल 10 सूत्री मांगों को लेकर की जा रही है।

आगे पढ़ें

डीटीसी में, अब ठेके पर ठेका

दिल्ली परिवहन निगम (डी.टी.सी.) के तेहखंड डिपो में ठेका मजदूरों ने प्रबंधन एवं श्रम विभाग के मजदूर विरोधी रवैये के खिलाफ़ 15 जनवरी को हड़ताल की।

हड़ताल की अगुवाई मजदूर एकता कमेटी तथा अखिल भारतीय कर्मचारी ट्रेड यूनियन ने की।

आगे पढ़ें

चेन्नई में वर्कर्स यूनिटी मूवमेंट (डब्ल्यू.यू.एम.) की जनसभा

नये वर्ष की शुरुआत, चेन्नई में 5 जनवरी के दिन एक बहुत ही शिक्षाप्रद व उत्साहपूर्ण सभा से हुयी। इस सभा में ऑटो यांत्रिकी उत्पादन क्षेत्रों, उड्डयन उद्योग, अस्पतालों, रेलवे, नागरी सेवाओं व पंचायतों, वस्त्र उद्योग, निर्माण उद्योग तथा असंगठित क्षेत्र के मज़दूरों ने भाग लिया। सभा एक ऐसे समय पर हुई जब मज़दूर इस बात से सचेत हैं कि अपने अधिकारों व रोजी-रोटी पर तेज़ हो रहे हमलों का मुकाबला करने के लिये जरू

आगे पढ़ें

कम्युनिस्ट ग़दर पार्टी की सालगिरह पर मुम्बई में जनसभा

6 जनवरी, 2013 को हिन्दोस्तान की कम्युनिस्ट ग़दर पार्टी की महाराष्ट्र इलाका समिति ने पार्टी की सालगिरह मनाने के लिए सभा आयोजित की। इसमें  पार्टी के सदस्यों और समर्थकों ने हिस्सा लिया। इसमें संगठित क्षेत्र के मजदूर, महिलाएं तथा नौजवान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

महिलाओं के प्रति हिंसा से मुक्त समाज के संघर्ष से सीख

महिलाओं के हकों की सुरक्षा और न्याय के लिए जारी संघर्ष, दिल्ली में चलती हुयी बस में एक 23 वर्षीय पैरा मेडिकल छात्रा के साथ हुए सामूहिक बलात्कार और उसकी दुखद मृत्यु से, और तीव्र हो गया है। इससे अनेक महत्वपूर्ण सीखें सामने आयी हैं।

आगे पढ़ें