रेल बजट – लोगों पर बढ़ता हमला

26 फरवरी को रेलमंत्री पवन कुमार बंसल द्वारा पेश किया गया रेल बजट, संप्रग सरकार द्वारा मेहनतकश लोगों की रोजी-रोटी पर हो रहे सबतरफे हमलों को और तेज़ करता है।

लगभग सभी वस्तुओं के मालवाहन की दरें करीब 5.79 प्रतिशत बढ़ा दी गयी हैं। इससे जनता की रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि होगी। विभिन्न अधिशुल्कों के ज़रिये यात्रियों को हाल में बढ़ाये गये दामों से भी अधिक भुगतान करना होगा।

आगे पढ़ें

लोगों को सत्ता में लाने के कार्यक्रम के साथ आगे बढ़ो!

फिरोजशाह कोटला रैली की 20वीं सालगिरह पर लोक आवाज़ पब्लिशर्स एंड डिस्ट्रिब्यूटर्स द्वारा 24 फरवरी, 2013 को आयोजित सभा में हिन्दोस्तान की कम्युनिस्ट ग़दर पार्टी के महासचिव कामरेड लाल सिंह का भाषण

साथियों,

आगे पढ़ें

ह्यूगो शावेज़ के देहान्त पर हम शोक मानते हैं

ह्यूगो शावेज़, वेनेजुयेला के बोलिवारियन गणराज्य के राष्ट्रपति का, कैंसर के खिलाफ़ बहादुर और लंबे संघर्ष के बाद, 5 मार्च, 2013 को काराकास में देहान्त हो गया। उनका देहान्त वेनेज़ुयेला के लोगों और उत्तर, मध्य व दक्षिण अमरीका के सभी लोगों और दुनिया के लोगों के साम्राज्यवाद-विरोधी आन्दोलन के लिये एक भारी क्षति है।

आगे पढ़ें

20-21 फरवरी की सर्व हिन्द हड़ताल:

सफल हड़ताल के लिए देश के मजदूर वर्ग को लाल सलाम!

देश के मजदूर वर्ग ने महंगाई पर रोक लगाने, न्यूनतम वेतन को बढ़ाने, ठेकेदारी प्रथा को खत्म किये जाने, सार्वजनिक संपत्ति को निजी पूंजीपतियों के हाथों में न दिया जाये आदि मांगों को लेकर, ट्रेड यूनियन संगठनों की अगुवाई में, 20-21 फरवरी को दो दिवसीय सर्व हिन्द हड़ताल को कामयाब किया।

आगे पढ़ें

हैदराबाद में आतंकवादी बम विस्फोटों की निंदा करें!

हैदराबाद में दिलसुखनगर के भीड़-भाड़ वाले बाज़ार में 21 फरवरी, 2013 को हुये बम विस्फोटों में 16 लोग मरे और सौ से अधिक लोग घायल हुये। हिन्दोस्तान की कम्युनिस्ट ग़दर पार्टी इस कायरतापूर्ण हरकत की निंदा करती है और अपने प्रिय जनों को खोने वालों तथा घायलों व उनके परिवारों के दुख की घड़ी में हार्दिक संवेदना प्रकट करती है।

आगे पढ़ें

फिरोज़शाह कोटला में 20 वर्ष पहले ली गई ऐतिहासिक पहल की याद में जन सभा:

लोगों को सत्ता में लाने के लिये समितियां बनाने का काम तेज़ करें!

लोगों को सत्ता में लाना आज मुख्य समस्या है और इस लक्ष्य के इर्द-गिर्द लोगों को एकजुट करना मुख्य काम है। इसके लिये हम कम्युनिस्टों को देश भर में मजदूरों, किसानों, महिलाओं और नौजवानों के बीच समितियां गठित व मजबूत करने का काम तेज़ करना होगा!

आगे पढ़ें

मालदीव में हिन्दोस्तानी हस्तक्षेप का विरोध करें!

दक्षिण एशिया के अन्य देषों के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप करने का हिन्दोस्तानी राज्य का लम्बा इतिहास है। निकटवर्ती देशों के स्वायत्ता के अधिकारों को पूरी तरह से नज़रअंदाज़ करके वह ऐसा बर्ताव करता है मानो कि हिन्दोस्तान के विशाल आकार तथा शक्ति की वजह से उसे उन देशों में दख़लंदाज़ी करने का हक़ हो। इसकी वजह से यह स्वाभाविक है कि तकरीबन सब पड़ोसी देशों की सरकारों तथा लोगों में हिन्दोस्तान बहुत ही

आगे पढ़ें

माली में साम्राज्यवादी दखलंदाज़ी मुर्दाबाद!

जनवरी 2013 के पहले दो हफ्तों में फ्रांसीसी सैन्य विमानों ने माली के शहरों व गांवों पर जमकर बम बरसाये, जिसकी वजह से बहुत लोग मारे गये या घायल हुये। अन्य ताकतों के अलावा, अमरीका और ब्रिटेन ने माली में इस सैनिक दखलंदाज़ी का समर्थन किया था। आतंकवाद और “जिहादियों” के खिलाफ़ जंग के नाम पर, 21वीं सदी में साम्राज्यवादी ताकतों द्वारा की गई सैनिक दखलंदाज़ी की लंबी सूची में यह सबसे हाल की दखलंदाज़ी की हरक

आगे पढ़ें

“जिम्मेदार बजट” के नाम से इजारेदार पूंजीपतियों के हितों की सेवा

वित्त मंत्री चिदंबरम 2013-14 के लिये केन्द्रीय बजट 28 फरवरी को पेश करने जा रहे हैं। बीते कई हफ्तों से उन्होंने बार-बार यह वादा किया है कि वे “जिम्मेदार बजट” पेश करेंगे।

आगे पढ़ें

20-21 फरवरी की सर्व हिन्द हड़ताल के अवसर पर मज़दूर एकता लहर के संवाददाताओं ने मुम्बई में अनेक मज़दूर नेताओं से बातचीत की उन्होंने हड़ताल के बारे में बड़े उत्साह के साथ अपने विचार दिये तथा अपने कार्य क्षेत्र के बारे में जानकारी दी

कॉ. मंगेश परब, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, नेशनल फेडरेशन ऑफ पोस्टल एम्पलॉइज़:

पूरे हिन्दोस्तान में हड़ताल 100 प्रतिशत कामयाब रही। सीएसटी, मुम्बई के जीपीओ का फोटो आपने देखा होगा। उसमें कोई भी नहीं था। पूरे हिन्दोस्तान में 5.5 लाख डाक मज़दूरों ने हिस्सा लिया। इनमें 3.25 लाख स्थायी मज़दूर तथा 2.25 लाख ग्रामीण डाक सेवकों का समावेष है। उनमें से 55 हज़ार महाराष्ट्र में हैं।

आगे पढ़ें