USA-NY-Columbia-Univ


गाज़ा में इज़रायल के जारी नरसंहार का दुनिया भर में विरोध

गाज़ा में इज़रायल के जारी नरसंहार का दुनिया भर में विरोध तेज होता जा रहा है। संयुक्त राज्य अमरीका से ब्रिटेन , रूस से मलेशिया तक विरोध जारी है और दुनिया में ज्यादा से ज्यादा लोग इज़रायल में उत्पन्न चीज़ों का बहिष्कार कर रहे हैं।

आगे पढ़ें

बाबरी मस्जिद के विध्वंस के 31 साल बाद :
हुक्मरान वर्ग की सांप्रदायिक राजनीति के ख़िलाफ़ एकजुट हों!

हिन्दोस्तान की कम्युनिस्ट ग़दर पार्टी की केन्द्रीय समिति का बयान, 2 दिसंबर, 2023
सांप्रदायिकता और सांप्रदायिक हिंसा के ख़िलाफ़ संघर्ष को मौजूदा पूंजीवादी हुकूमत की जगह पर मज़दूरों और किसानों की हुकूमत वाला एक नया राज्य स्थापित करने के उद्देश्य से आगे बढ़ाना होगा। हमें एक ऐसे राज्य की ज़रूरत है जो बिना किसी अपवाद के सभी लोगों के जीवन और अधिकारों की रक्षा करेगा और किसी भी मानव अधिकार का उल्लंघन करने वालों को कड़ी सज़ा देगा।

आगे पढ़ें


देशभर के मज़दूरों और किसानों ने तीन-दिवसीय महापड़ाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया

मज़दूर एकता कमेटी संवाददाता की रिपोर्ट

26 से 28 नवंबर के दौरान हुए तीन-दिवसीय महापड़ाव में देशभर के मज़दूरों और किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

आगे पढ़ें
Historic strike by Amazon workers


दुनियाभर के कई देशों में अमेज़न के मज़दूरों की ऐतिहासिक हड़ताल

24 नवंबर को अमेज़न के मज़दूरों द्वारा दुनियाभर में किये गये विरोध प्रदर्शन और हड़ताल की गतिविधियां उल्लेखनीय हैं। जिस दिन उत्तरी अमरीका और यूरोप में बिक्री के लिए सबसे व्यस्त दिनों में से एक होता है, उसी दिन लगभग 30 देशों में अमेजन के हजारों डिलीवरी और वेयरहाऊसों के मज़दूर एक साथ हड़ताल पर चले गए। प्रदर्शनकारी मज़दूरों ने अमरीका में थैंक्सगिविंग अवकाश के अगले दिन को “ब्लैक फ्राइडे” के रूप में मनाया, क्योंकि इस दिन बड़ा

आगे पढ़ें

नई दिल्ली में हिन्दोस्तान-अमरीका 2+2 वार्ता :
हिन्दोस्तान और अमरीकी साम्राज्यवाद के बीच बढ़ती नजदीकी के संबंधों का विरोध करें

हिन्दोस्तान और अमरीका के बीच इस ख़तरनाक रणनीतिक और सैनिक गठबंधन का दृढ़ता से विरोध किया जाना चाहिए, क्योंकि यह एक ऐसा गठबंधन है जो हिन्दोस्तानी लोगों की संप्रभुता और एशिया-प्रशांत महासागर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा ख़तरा है।

आगे पढ़ें

राज्यों के चुनाव :
राजनीति को सबसे निचले स्तर तक गिराया जा रहा है

चुनाव, चाहे केंद्रीय संसद के लिए हों या राज्य विधानसभाओं के लिए, ये तब तक पूंजीपति वर्ग के शासन को वैधता दिलाने का एक उपकरण बने रहेंगे, जब तक बड़े धनबल द्वारा समर्थित पार्टियों का वर्चस्व समाप्त नहीं किया जाता और फ़ैसले लेने की शक्ति लोगों के हाथों में लाने के लिए राजनीतिक प्रक्रिया को बदल नहीं दिया जाता है। इन तब्दीलियों को अंजाम देकर ही, आर्थिक व्यवस्था को पूंजीवादी लालच को पूरा करने के बजाय लोगों की ज़रूरतों को पूरा करने की दिशा में संचालित किया जा सकता है।

आगे पढ़ें

मज़दूर एकता कमेटी द्वारा आयोजित बैठक:
मज़दूर-किसान संयुक्त मोर्चे का आगे का रास्ता

मज़दूर एकता कमेटी के संवाददाता की रिपोर्ट

देशभर में मज़दूरों और किसानों के संगठन लंबे समय से चली आ रही अपनी मांगों को उजागर करने और अपने सांझे संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए 26 से 28 नवंबर को एक बड़े विरोध प्रदर्शन – महापड़ाव – की तैयारी कर रहे हैं।

आगे पढ़ें
Make_Amazon_Pay


अमेज़न के मजदूरों का विरोध प्रदर्शन

24 नवम्बर, 2023 को अमेज़न इंडिया वर्कर्स एसोसिएशन, गिग वर्कर्स  एसोसिएशन और हाकर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने मिलकर, अपनी मांगों को लेकर नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अमेज़न वेयरहाउस मज़दूर, एप-बेस्ड गिग मज़दूर तथा रेहड़ी-पटरी विक्रेता शामिल हुए।

आगे पढ़ें
bellsonika


बेलसोनिका के मज़दूरों ने डिप्टी कमिशनर के कार्यलय पर प्रदर्शन किया

मज़दूर एकता कमेटी के संवाददाता की रिपोर्ट

19 नवम्बर, 2023 को हरियाणा में बेलसोनिका यूनियन ने गुरुग्राम के डिप्टी कमिशनर (डी.सी.) कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बेलसोनिका यूनियन के समर्थन में विभिन्न जनसंगठनों व ट्रेड यूनियनों ने गुरुग्राम डी.सी. ऑफिस पहुंचकर अपना समर्थन दिया।

आगे पढ़ें
JM_Palestine


इज़रायल द्वारा फिलिस्तीनी लोगों के जनसंहार के विरोध में प्रदर्शन

मज़दूर एकता कमेटी के संवाददाता की रिपोर्ट

22 नवम्बर, 2023 को दिल्ली की विभिन्न ट्रेड यूनियनों, छात्रों, नौजवानों के संगठनों तथा जन संगठनों ने दिल्ली के जंतर-मंतर के गेट से एक जुलूस निकाला। यह जुलूस इज़रायल द्वारा फिलिस्तीनी लोगों के जनसंहार को रोकने की मांग को लेकर किया गया था।

आगे पढ़ें