8 सितंबर, 2023 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और अमरीकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने जी-20 शिखर सम्मेलन की पूर्व संध्या पर नई दिल्ली में एक बैठक के बाद एक संयुक्त बयान जारी किया। दोनों देशों के नेताओं ने हिन्दोस्तान-अमरीकी रणनीतिक संबंधों को गहरा और विविधतापूर्ण बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
आगे पढ़ेंAuthor: hindi_cgpiadmin

बैंकों द्वारा दिए जा रहे क़र्जों में वृद्धि :
एक ख़तरनाक प्रवृत्ति का संकेत
बैंकों द्वारा दिये गये क़र्ज़ों में बढ़ते पैमाने पर वृद्धि और बैंकों की बेहतर लाभकारिता को हिन्दोस्तानी अर्थव्यवस्था के लिये अच्छे हालातों के संकेत के रूप में पेश किया जा रहा है। हालांकि हक़ीक़त यह है कि यह क़र्ज़-वृद्धि, उत्पादन के लिए दिए जाने वाले क़र्ज़ों के बजाये, उपभोग के लिए दिए गये क़र्ज़ाें में बढ़ोतरी के कारण हो रही है। यह अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छा संकेत नहीं है।
आगे पढ़ें
विश्वव्यापी अभियान की मांग है कि अमरीका क्यूबा को “आतंकवाद प्रायोजित करने वाले राज्य” की सूची से हटाया जाये
दुनियाभर के कलाकार, बुद्धिजीवी, राजनीतिक नेता, जन आंदोलन, ट्रेड यूनियन और राजनीतिक दल एक ऐतिहासिक अभियान में साथ आए हैं। उन्होंने मांग की है कि अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन क्यूबा को आतंकवाद के तथाकथित प्रायोजक राज्य की अपने देश की सूची से हटा दें।
आगे पढ़ेंराजस्थान प्लेटफॉर्म-आधारित गिग मज़दूर (पंजीकरण और कल्याण) अधिनियम, 2023 :
गिग मज़दूरों की समस्याओं को हल करने का दावा
मज़दूरों के रूप में मान्यता के बिना और ट्रेड यूनियन अधिकारों के अभाव में, गिग मज़दूर अपनी मांगों के लिए एकजुट होकर, संगठित रूप से लड़ने या अपनी समस्याओं का कोई हल हासिल करने की स्थिति में नहीं होंगे।
आगे पढ़ें
मणिपुर में संकट जारी है
मणिपुर के लोगों को इस स्थिति से बाहर निकलना होगा। उन्हें शासक वर्ग की ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति का शिकार बनने से बचना होगा। उन्हें अपने संघर्ष का निशाना हिन्दोस्तानी शासक वर्ग को बनाना होगा, जो उनके सभी दुखों का स्रोत है।
आगे पढ़ें
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल
मज़दूर एकता कमेटी के संवाददाता की रिपोर्ट
8 सितम्बर, 2023 को छत्तीसगढ़ राज्य के स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों ने हेल्थ फेडरेशन कर्मचारी संघ के झंडे तले, विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों में आंदोलनरत कर्मचारियों के बर्ख़ास्त किये जाने का विरोध किया।
आगे पढ़ें
किसान संगठनों के संघर्ष का अगला पड़ाव
4 सितम्बर, 2023 को चंडीगढ़ के पंजाब भवन में किसान संगठनों और पंजाब सरकार के बीच, केंद्र सरकार से सम्बन्धित मांगों को लेकर, वार्ता हुई।
आगे पढ़ेंनौकरियों की घटती संख्या और गिरता स्तर :
देश की युवा श्रमशक्ति को बर्बाद किया जा रहा है
सरकारी प्रवक्ताओं का दावा है कि हिन्दोस्तान दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली एक प्रमुख अर्थव्यवस्था है। परन्तु, नौकरियों की संख्या नहीं बढ़ रही है और उपलब्ध नौकरियों की गुणवत्ता बिगड़ रही है। हिन्दोस्तान की युवा आबादी, जो सबसे मूल्यवान उत्पादक शक्ति है, वह बर्बाद हो रही है। क्योंकि अर्थव्यवस्था पूंजीवादी लालच को पूरा करने पर केंद्रित है, न कि लोगों की ज़रूरतों को पूरा करने पर।
आगे पढ़ेंहमारे पाठकों से
आज़ादी अधूरी है!
प्रिय संपादक,
मज़दूर एकता लहर में प्रकाशित लेख “शोषण, उत्पीड़न और भेदभाव से मुक्ति के बिना आज़ादी अधूरी है“ से स्पष्ट होता है कि आज़ादी के बाद बहुत कम बदलाव आया है। हम, मज़दूर वर्ग और हमारे सहयोगी – लिंग, धर्म और जाति के आधार पर शोषण और उत्पीड़न का शिकार होते रहते हैं। संपूर्ण राज्य मशीनरी वैसी ही बनी हुई है।
आगे पढ़ेंनई दिल्ली में आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन :
पूंजीवाद के समर्थकों के पास दुनिया की समस्याओं का कोई समाधान नहीं है
जी-20 हमारे देश और पूरी दुनिया के लोगों को तबाह करने वाली प्रमुख समस्याओं, जैसे कि आर्थिक संकट, बेरोज़गारी, मुद्रास्फीति और प्राकृतिक पर्यावरण का विनाश आदि, का कोई समाधान नहीं निकाल सकता है। पूंजीवादी-साम्राज्यवादी व्यवस्था में इन समस्याओं का कोई समाधान नहीं है।
आगे पढ़ें