पुणे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

8 मार्च को पुणे में महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी वर्कर्स फेडरेशन (एम.एस.ई.डब्ल्यू.एफ.) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। एम.एस.ई.डब्ल्यू.एफ. के महिला मोर्चा की अध्यक्ष कॉमरेड भारती भोयार ने बैठक की अध्यक्षता की। कॉमरेड भोयार ने मज़दूर और महिला के रूप में अपने अधिकारों को जीतने और बचाने के लिए महिलाओं को अपने पुरुष सहकर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। उन्होंने बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आगे आकर अपने विचार रखें।

आगे पढ़ें


महिलाओं की मुक्ति के संघर्ष को आगे बढ़ाएं!

हिन्दोस्तान की कम्युनिस्ट ग़दर पार्टी की केंद्रीय समिति का बयान, 8 मार्च, 2023

हिन्दोस्तान की कम्युनिस्ट ग़दर पार्टी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, 2023 के अवसर पर लाखों-लाखों संघर्षरत महिलाओं को सलाम करती है। हम उन मेहनतकश महिलाओं को सलाम करते हैं जो हमारे देश में निजीकरण और उदारीकरण के ख़िलाफ़ लड़ाई में सबसे आगे हैं। हम उन सभी को सलाम करते हैं जो राज्य द्वारा आयोजित सांप्रदायिक हिंसा, राजकीय आतंकवाद और महिलाओं के खि़लाफ़ सभी प्रकार की हिंसा के ख़िलाफ़ लड़ रहे हैं।

आगे पढ़ें


महाराष्ट्र राज्य सरकार के मज़दूरों ने 14 मार्च, 2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की घोषणा की है!

वक्ताओं ने कहा कि ओ.पी.एस. के लिए किया जा रहा संघर्ष, अर्थव्यवस्था के उदारीकरण और निजीकरण के ज़रिये वैश्वीकरण की नीतियों के खि़लाफ़ संघर्ष का हिस्सा है। उन्होंने सभी ठेक मज़दूरों के नियमितिकरण और राज्य व केंद्र सरकार के उद्यमों और विभागों में सत्तर लाख से अधिक खाली पदों को भरने के लिए श्रमिक वर्ग की मांग को भी दोहराया।

आगे पढ़ें


विकास के पूंजीवादी रास्ते का परिणाम बढ़ती इजारेदारी

इजारेदार पूंजीपतियों की लालच की पूर्ति के बजाय मानवीय ज़रूरतों की पूर्ति के लिए, उत्पादन के साधनों की सामाजिक मालिकी के तहत सामाजिक उत्पादन, एक अनिवार्य शर्त है।

आगे पढ़ें


काम की जगह पर सुरक्षा, स्वास्थ्य और काम करने की हालतों पर एक बैठक

कार्यस्थलों पर मौजूद असुरक्षित हालतों के कारण हजारों मज़दूरों की मृत्यु हो जाती है। हर साल लाखों मज़दूर घायल या अपाहिज हो जाते हैं। इन दुर्घटनाओं से प्रभावित मज़दूरों को बिना किसी मुआवजे़ के काम से निकाल दिया जाता है। कई उद्योगों में मज़दूर हमेशा ख़तरनाक परिस्थितियों के संपर्क में रहते हैं जिसका उनके स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव बाद में सामने आता है। ओ.एस.एच.डब्ल्यू. संहिता सभी मज़दूरों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा करने की बजाय, बहुत बड़ी संख्या में मज़दूरों को इस संहिता के दायरे से बाहर कर देता है। वे सब मज़दूर जो छोटे कारखानों में या ठेके पर काम करते हैं, इस संहिता के दायरे में नहीं आते। इसी तरह आईटी कर्मचारी, डिलीवरी वर्कर, टैक्सी ड्राइवर, गिग वर्कर आदि को इस अधिनियम के दायरे से बाहर रखा गया है।

आगे पढ़ें

हमारे पाठकों से
सुरक्षा संबंधित श्रम संहिता

संपादक महोदय,

कार्यस्थल पर स्वास्थ्य, सुरक्षा और काम की हालतों पर श्रम संहिता (ओ.एच.एस.डब्ल्यू. कोड) के आर्टिकल के बारे में कुछ विचार रखना चाहती हूं। कार्यस्थल पर स्वास्थ्य, सुरक्षा और काम की हालतों पर श्रम संहिता (ओ.एच.एस.डब्ल्यू. कोड) उन चार श्रम संहिताओं में से एक है, जिसे सरकार ने श्रम क़ानूनों को सरल बनाने के नाम पर संसद में पारित किया था।

आगे पढ़ें


फिलिस्तीन के लोगों पर इस्राइल के हमलों और हिंसा में बढ़ोतरी

इस्राइली राज्य ने इस वर्ष की शुरुआत से ही फिलिस्तीनी लोगों के ख़िलाफ़ अपने अत्याचारों को बहुत तेज़ कर दिया है। एक भी दिन ऐसा नहीं जाता, जब इस्राइली राज्य द्वारा फिलीस्तीनियों के ख़िलाफ़, ख़ासकर, वेस्ट बैंक के इस्राइली क़ब्जे़ वाले क्षेत्रों में और गाजा पट्टी के साथ-साथ, पूर्वी येरुशलम पर छापा मारकर और मिसाइलों के ज़रिये हमले किये जाते हैं।

आगे पढ़ें
modern-food-industries-employess-union

मॉडर्न फूड्स के निजीकरण के 23 साल बाद :
सरमायदारों के निजीकरण के कार्यक्रम को एकजुट होकर हराएं

आज, मॉडर्न फूड्स के मज़दूरों द्वारा निजीकरण के खि़लाफ़ अपना ऐतिहासिक संघर्ष शुरू करने के 23 साल बाद, मज़दूर वर्ग को उस संघर्ष के अनुभव से कुछ महत्वपूर्ण सबक लेने की ज़रूरत है।

आगे पढ़ें
Save_our_schools

“अब बस करो बहुत हो गया!” - ब्रिटेन के मज़दूरों ने कहा
जीने लायक वेतन की मांग को लेकर मज़दूरों ने व्यापक हड़ताल की

7 फरवरी, 2023 को इंडियन वर्कर्स एसोसिएशन (ग्रेट-ब्रिटेन) और ग़दर इंटरनेशनल द्वारा जारी किये गये बयान को हम यहां प्रकाशित कर रहे हैं :

आगे पढ़ें
Teachers_protests


ब्रिटेन में मज़दूरों की व्यापक हड़ताल

स्कूल और विश्वविद्यालय के लगभग 50 हजार शिक्षकों, स्वास्थ्य कर्मियों, कई सार्वजनिक सेवाओं के मज़दूरों, रेल मज़दूरों आदि ने 1 फरवरी, 2023 को पूरे ब्रिटेन में, आपसी समन्वय के साथ, एक विशाल हड़ताल अभियान आयोजित किया।

आगे पढ़ें