हिन्दोस्तान में विश्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आई.एम.एफ.) की भूमिका

उन्होंने देश को पूंजीवादी रास्ते पर ले जाने के लिए हिन्दोस्तानी सरमायदार वर्ग की सहायता करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने हमारे देश की भूमि और श्रम के लगातार बढ़ते शोषण और लूट में योगदान दिया है, जिसके माध्यम से हिन्दोस्तानी और विदेशी पूंजीपतियों ने पिछले 77 वर्षों और उससे भी अधिक समय में बेशुमार धन अर्जित किया है। उन्होंने हमारे देश में अति अमीर पूंजीपतियों और ग़रीब मेहनतकश जनता के बीच की खाई को लगातार बढ़ाने में योगदान दिया है।

आगे पढ़ें

पूर्वोत्तर दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा के पांच साल बाद :
दंगा नहीं बल्कि राजकीय आतंकवाद का एक कांड

मज़दूरों, किसानों और अन्य सभी मेहनतकश लोगों को अपने धार्मिक विश्वासों को एक तरफ़ रखकर, शासक सरमायदार वर्ग के ख़िलाफ़ एकजुट होने की सख़्त ज़रूरत है। हमें राजकीय आतंकवाद के ख़िलाफ़ एकजुट होना चाहिए। हमें मांग करनी चाहिए कि लोगों के किसी भी हिस्से पर हमला करने वाले दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए। हमें मांग करनी चाहिए कि जब भी लोगों के किसी भी तबके पर हमला हो तो सरकार में बैठे लोगों को ज़िम्मेदार ठहराया जाए।

आगे पढ़ें


स्मार्ट मीटर लगाने के खि़लाफ़ व्यापक विरोध प्रदर्शन

कामगार एकता कमेटी के संवाददाता की रिपोर्ट

2025 के जनवरी महीने में देश के कई हिस्सों में बिजली कर्मचारियों के संगठनों, अन्य कर्मचारी संगठनों और जन संगठनों ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर (पी.एस.एम.) लगाने के कार्यक्रम का विरोध तेज़ कर दिया।

आगे पढ़ें


अमरीका द्वारा निर्वासित आप्रवासियों के प्रति हिन्दोस्तानी राज्य का शर्मनाक रवैया

हिन्दोस्तान के लोग इस दर्दनाक और अपमानजनक दृश्य को देखकर हैरान थे कि हमारे 104 लोगों को अमरीका से क्रूरतापूर्वक निर्वासित किया गया। उनको गुनहगार्रों की तरह हथकड़ियों और जंजीरों में जकड़कर, 40 घंटे की एक कष्टदायक उड़ान के बाद, अमरीकी सैन्य विमान के द्वारा हिन्दोस्तान लाया गया।

आगे पढ़ें


सरकार को मछुआरों के संकट का तुरंत समाधान करना चाहिए

हाल ही में श्रीलंका की नौसेना द्वारा मछली पकड़ने वाली हिन्दोस्तानी नाव पर की गई गोलीबारी इस बात की याद दिलाती है कि तमिलनाडु में मछुआरों के सामने आने वाली समस्या पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। पाक जलडमरूमध्य में श्रीलंका द्वारा हिन्दोस्तानी मछुआरों की बार-बार की जाने वाली गिरफ़्तारी से तमिलनाडु के हजारों मछुआरों के परिवारों के जीवन पर असर पड़ रहा है।

आगे पढ़ें


किसानों का बजट के खि़लाफ़ प्रदर्शन

मज़दूर एकता कमेटी के संवाददाता की रिपोर्ट

किसानों ने बजट के खि़लाफ़ 1 फरवरी, 2025 को हरियाणा के जिला हिसार के किसान चौक पर अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन केन्द्र सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये गये बजट के विरोध में था।

आगे पढ़ें
Hanuman gadh


निजी फाइनेंस कंपनियों और बैंकों द्वारा लूट का राजस्थान में विरोध

मज़दूर एकता कमेटी के संवाददाता की रिपोर्ट

अखिल भारतीय किसान सभा एवं संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में विभिन्न किसान संगठनों ने 12 फरवरी को पीलीबंगा पुलिस थाने का घेराव किया तथा सभा का आयोजन किया।

आगे पढ़ें
Anganwadi_convention


मज़दूर बतौर क़ानूनी दर्ज़ा पाने के लिए आंगनवाड़ी मज़दूरों व सहायिकाओं का संघर्ष

मज़दूर एकता कमेटी के संवाददाता की रिपोर्ट

नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 13 फरवरी, 2025 को आंगनवाड़ी मज़दूरों व सहायिकाओं ने – ‘आंगनवाड़ी वर्कर्स और हैल्पर्स को क़ानूनी अधिकार दो!’, ‘आई.सी.डी.एस. को गुणवत्ता के साथ स्थायी करो!’ – शीर्षक पर राष्ट्रव्यापी सम्मेलन किया।

आगे पढ़ें
200_TVVP


तेलंगाना के अस्पतालों के ठेका मज़दूरों का संघर्ष

मज़दूर एकता कमेटी के संवाददाता की रिपोर्ट

8 फरवरी, 2025 को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में तेलंगाना वैद्य विधान परिषद (टी.वी.वी.पी.) के तहत आने वाले विभिन्न क्षेत्रीय और जिला अस्पतालों में सफ़ाई और सुरक्षा सेवाओं के लिए कार्यरत 4,000 से ज्यादा ठेका कर्मचारियों ने बकाया वेतन के लिए प्रदर्शन किया।

आगे पढ़ें
Haryana_2025-02-06_PWD


लोक निर्माण विभाग के मज़दूरों का विरोध प्रदर्शन

मज़दूर एकता कमेटी के संवाददाता की रिपोर्ट

हरियाणा में लोक निर्माण विभाग (पी.डब्ल्यू.डी.) कर्मचारी अपनी 21 सूत्रीय मांगों को लेकर अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रदर्शन गर्वमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की अगुवाई में किये जा रहे हैं। पानीपत में 6 फरवरी को पी.डब्ल्यू.डी. कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। वहां से रोष जुलूस निकालते हुए लघु सचिवालय पहुंचकर कर्मचारियों ने सरकार के खि़लाफ़ नारे लगाए। उन्होंने जिला उपायुक्त के ज़रिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है। इस तरह के विरोध प्रदर्शन 29 जनवरी को कुरुक्षेत्र और 3 फरवरी को करनाल और अंबाला में हुये हैं।

आगे पढ़ें