हिन्दोस्तान की कम्युनिस्ट ग़दर पार्टी की दिल्ली इलाका कमेटी का बयान, 28 जनवरी, 2025
पूंजीपति वर्ग की सेवा करने वाली इस या उस पार्टी के बीच में चुनने के इस जाल से हमें निकलना होगा। वर्तमान पूंजीवादी व्यवस्था और उसकी हिफ़ाज़त करने वाला हिन्दोस्तानी राज्य ही हमारी सारी समस्याओं की जड़ है। इसे बरकरार रखने वाली, हुक्मरान पूंजीपति वर्ग की सभी भरोसेमंद पार्टियां हमारी समस्याओं का समाधान कभी नहीं कर सकती हैं।
हम मज़दूर-मेहनतकशों को अपनी सांझी मांगों के इर्द-गिर्द अपनी एकता व अपने संगठन मजबूत करने होंगे। हमें इस पूंजीवादी व्यवस्था और पूंजीपति वर्ग की हुकूमत को ख़त्म करने, तथा खुद इस देश के मालिक बनने के उद्देश्य से, अपने संघर्षों को तेज़ करना होगा।
आगे पढ़ें