मारुती सुजुकी के मजदूर मैनेजमेंट द्वारा चलाये जा रहे यूनियन की जगह पर अपना यूनियन बनाने के अधिकार के लिए हड़ताल पर गए हैं। मजदूर अपने काम की बदतर हालातों में सुधार के लिए, वेतन वृद्धि और अन्य जायज मांगों के लिए भी हड़ताल कर रहे हैं। कंपनी के सारे मजदूर, स्थाई, कैजुअल और प्रषिक्षणार्थी, इस संघर्ष में एकजुट हैं।
