25 दिसंबर को हिन्दोस्तान की कम्युनिस्ट ग़दर पार्टी की स्थापना की 42वीं सालगिरह थी। इस खुशी के अवसर पर आयोजित सभाओं में पार्टी के सैकड़ों सदस्यों और समर्थकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आगे पढ़ें
25 दिसंबर को हिन्दोस्तान की कम्युनिस्ट ग़दर पार्टी की स्थापना की 42वीं सालगिरह थी। इस खुशी के अवसर पर आयोजित सभाओं में पार्टी के सैकड़ों सदस्यों और समर्थकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आगे पढ़ेंनिजी और विदेशी पूंजीपतियों को आई.डी.बी.आई. बैंक को बेचे जाने के ख़िलाफ़ आई.डी.बी.आई. बैंक के मज़दूर एकजुट होकर लड़ रहे हैं। 9 दिसंबर, 2022 को यूनाइटेड फोरम ऑफ आई.डी.बी.आई. ऑफिसर्स एंड इंप्लॉईज़ ने आई.डी.बी.आई. के निजीकरण का विरोध करने के लिए आई.डी.बी.आई. बैंक के मुख्य कार्यालय, मुंबई में कफ परेड के बाहर धरना आयोजित किया। धरना शुरू होने के तुरंत बाद, पुलिस अधिकारियों ने धरने पर बैठे पर मज़दूरों को प्रधान कार्यालय के परिसर से आज़ाद मैदान में स्थानांतरित कर दिया, जहां यह धरना प्रदर्शन जारी रहा।
आगे पढ़ेंकामगार एकता कमेटी, भारतीय महिला फेडरेशन, महाराष्ट्र स्टेट बैंक एम्प्लाइज़ फेडरेशन और महाराष्ट्र राज्य वीज कर्मचारी, अभियन्ता, अधिकारी संघर्ष समिति ने ठाणे जिले में बिजली वितरण और उत्पादन के निजीकरण के महाराष्ट्र सरकार के प्रस्तावों के ख़िलाफ़ और बिजली (संशोधन) विधेयक 2022 (ई.ए.बी.-2022) के ख़िलाफ़ 10 दिसंबर, 2022 को एक सार्वजनिक अभियान शुरू किया।
आगे पढ़ेंमहाराष्ट्र राज्य वीज कर्मचारी, अभियंता, अधिकारी संघर्ष समिती, महाराष्ट्र स्टेट बँक एम्प्लोयीज फेडरेशन, भारतीय महिला फेडरेशन (ठाणे समिती) तथा कामगार एकता कमिटी द्वारा जरी अपील
आगे पढ़ेंराजस्थान के नोहर जिले में सिंचाई की समस्याओं को लेकर रामगढ़ उप तहसील कार्यालय के सामने चल रहा धरना प्रदर्शन, अधिकारियों से वार्ता के बाद 3 दिसंबर को समाप्त हुआ। एस.डी.एम. की अध्यक्षता में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में हुई इस वार्ता में विभिन्न बिंदुओं पर सहमति बनी। संयुक्त किसान संघर्ष समिति नोहर-भादरा अमरसिंह ब्रांच के बैनर तले यह धरना पिछले चैबीस दिनों से लगातार जारी था। किसानों के अडिग संघर्ष ने उनकी विभिन्न मांगों पर वार्ता करने के लिये अधिकारियों को विवश कर दिया।
आगे पढ़ें“राज्य द्वारा आयोजित सांप्रदायिक हिंसा और राजकीय आतंक के ख़िलाफ़ संघर्ष जारी है!”; “एक पर हमला सब पर हमला!” सभा के मुख्य बैनर पर लिखे गये इन नारों ने बाबरी मस्जिद के विध्वंस की 30वीं बरसी पर, 6 दिसंबर, 2022 को संसद के सामने आयोजित एक लड़ाकू विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वाले लोगों के दृढ संकल्प को प्रकट किया।
आगे पढ़ेंउपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, गेहूं के आटे का सर्व हिन्द दैनिक औसत खुदरा मूल्य 36.98 रुपये प्रति किलोग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। पिछले एक साल में आटे के खुदरा मूल्य में 17 प्रतिषत की बढ़ोतरी हुई है। जो लोग पहले से ही एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की अब तक की सबसे महंगी दरों का सामना कर रहे हैं, उनपर और बोझ पड़ा है।
आगे पढ़ेंज़मीन प्राप्ति संघर्ष समिति (जेड.पी.एस.सी.), पंजाब खेत मज़दूर यूनियन, पेंडू मज़दूर यूनियन, पंजाब खेत मज़दूर सभा, मज़दूर मुक्ति मोर्चा, कुल हिंद खेत मज़दूर यूनियन और दिहाड़ी मज़दूर सभा से जुड़े खेत मज़दूरों ने संगरूर में पंजाब के मुख्यमंत्री के आवास पर 30 नवंबर को एक विशाल रैली का आयोजन किया।
आगे पढ़ेंपिछले कई महीनों से केरल के मछुआरे तिरुवनंतपुरम के विझिंजम में बन रहे बंदरगाह के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बंदरगाह को अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड द्वारा बनाया जा रहा है, गौतम अडानी इस कंपनी के प्रमुख हैं और वे हिन्दोस्तान के सबसे बड़े कारपोरेट घरानों में से एक हैं।
आगे पढ़ें