गोवा के संगेम तालुका में स्टील प्लांट के मजदूर 5अप्रैल, 2011से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। 250से अधिक मजदूर फैक्ट्री गेटों के सामने इकठ्ठा हुए और प्रबंधन के खिलाफ़ नारे लगाये। हड़ताल पर बैठे मजदूर काम की बेहतर हालातों की मांग कर रहे हैं।

मजदूरों ने बताया हम रोज 12घंटे से ज्यादा काम करते हैं और हमें केवल 135रुपए मजदूरी दी जाती है। मजदूरों के नेता ने बताया कि हमें आश्वासन दिया गया था कि कुछ साल कांट्रेक्ट पर काम करने के बाद हमें नियमित किया जाएगा। लेकिन 10साल काम करने के बाद भी आज तक हमें कंपनी से कोई भी सुविधा नहीं दी गयी है।
मजदूरों ने ऐलान किया कि हम मांग कर रहे हैं कि हमारे वेतन बढ़ाये जाएं और हमें नियमित किया जाये। अगर कंपनी प्रबंधन हमारी मांग स्वीकार नहीं करता है तो अन्य गांव वालों के साथ मिलकर सड़क पर उतर आयेंगे और प्रदर्शन करेंगे। स्थानीय पंचायत मजदूरों के संघर्ष को समर्थन दे रही है।