वोल्टास मजदूरों का संघर्ष

मुंबई के वोल्टास मजदूर संघर्ष की राह पर हैं। वोल्टास, यह कंपनी टाटा ग्रुप की एक मुनाफे बनाने वाली कंपनी है। वोल्टास के मजदूर अपने वेतन के संशोधन के लिए संघर्ष कर रहे हैं और उन्होंने इस सन्दर्भ में मांग पत्र पेश किया है।

मुंबई के वोल्टास मजदूर संघर्ष की राह पर हैं। वोल्टास, यह कंपनी टाटा ग्रुप की एक मुनाफे बनाने वाली कंपनी है। वोल्टास के मजदूर अपने वेतन के संशोधन के लिए संघर्ष कर रहे हैं और उन्होंने इस सन्दर्भ में मांग पत्र पेश किया है।

9अप्रैल को शाम 6:30बजे कंपनी के 300से ज्यादा मजदूर ठाणे में ब्लू हिल होटल के सामने जमा हुए। उस रात इस पांच सितारा होटल में मैनेजमेंट ने महाभोज का आयोजन किया था। हाथों में प्लेकार्ड लेकर मजदूरों ने पर्चे बांटे। मजदूरों ने जबरदस्त पुलिस बंदोबस्त को चुनौती देते हुए मैनेजमेंट के इस महाभोज का स्वाद ही बिगाड़ दिया।

प्रबंधकों द्वारा वेतन में संशोधन करके नया समझौता स्वीकार करने से इंकार किये जाने के खिलाफ मजदूरों ने इस महाभोज का बहिष्कार करने का फैसला किया था। प्रबंधकों को “परफोर्मांस लिंक्ड अवार्ड” के नाम पर मोटी रकम दिए जाने और मजदूरों की मांग को पूरा करने से इंकार करने के खिलाफ़ मजदूर अपना विरोध दिखा रहे थे। प्रबंधकों द्वारा यूनियन के एक कार्यकर्ता को सस्पेंड किये जाने और मजदूरों में दहशत फैलाने के लिए पुलिस को कंपनी के अंदर लाने के खिलाफ़ भी मजदूर अपना विरोध दिखा रहे थे।

प्रबंधकों के मजदूर विरोधी रवैये के चलते मजदूर अपनी मांगें मनवाने के लिए कदम उठा रहे हैं। मजदूर एकता लहर वोल्टास के मजदूरों की जायज़ मांगों को पूरा समर्थन देती है और उनसे अपनी एकता बनाये रखने की अपील करती है।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *