फिनलैंड पेपर मज़दूर हड़ताल पर

फिनलैंड के सैकड़ों मज़दूरों ने रुके हुये वेतन समझौते की प्रक्रिया को दोबारा शुरू करने के मकसद से चुनिंदा पेपर कारखानों पर दो सप्ताह की हड़ताल करने का फैसला लिया है। ट्रेड यूनियन का कहना है कि हड़ताल अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू हुई और इसमें करीब एक हजार मज़दूर शामिल थे। संभावना है कि इससे यू.पी.एम.-कायमेने कंपनी के कारखाने बंद हो जायेंगे। दुनियाभर के सबसे ज्यादा मैंगज़ीन कागज बनाने वाली इस

फिनलैंड के सैकड़ों मज़दूरों ने रुके हुये वेतन समझौते की प्रक्रिया को दोबारा शुरू करने के मकसद से चुनिंदा पेपर कारखानों पर दो सप्ताह की हड़ताल करने का फैसला लिया है। ट्रेड यूनियन का कहना है कि हड़ताल अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू हुई और इसमें करीब एक हजार मज़दूर शामिल थे। संभावना है कि इससे यू.पी.एम.-कायमेने कंपनी के कारखाने बंद हो जायेंगे। दुनियाभर के सबसे ज्यादा मैंगज़ीन कागज बनाने वाली इस कंपनी ने कहा है कि कर्मचारियों की हड़ताल से कारखाने का अधिकतर काम ठप्प हो जायेगा और दसियों-लाखों यूरो का नुकसान होगा। मज़दूरों की मांग है कि उनके वेतन में बढ़ोतरी हो और उनकी काम करने की परिस्थितियां बेहतर हों।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *