किसान संघर्ष समिति की अगुवाई में 19 मार्च, 2011 को हरियाणा के फतेहाबाद शहर में, गोरखपुर परमाणु संयंत्र के खिलाफ़ एक रैली निकाली गई। प्रदर्शनकारियों ने मोमबत्तियां जलाकर शहर के बीचों-बीच से प्रदर्शन और रैली निकाली, इस रैली में, 20 से 25 ग्राम पंचायतों के सैकड़ों किसानों, नौजवानों, महिलाओं ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया।

इस प्रदर्शन के दौरान जापान में परमाणु रेडियेशन में मारे गये लोगों के लिये 2 मिनट का मौन भी रखा गया।
विदित है कि पिछले अगस्त से इस इलाके के किसान अपनी उपजाऊ भूमि पर फतेहाबाद के गोरखपुर में परमाणु संयंत्र लगाये जाने के खिलाफ़ आंदोलन चला रहे हैं। किसान संघर्ष समिति द्वारा चलाये जा रहे इस संघर्ष में लोक राज संगठन हमेशा से सक्रियता से भाग लेता आ रहा है।
प्रदर्शन को संबोधित करने वालों में लोक राज संगठन की ओर से कामरेड दूनीचंद और प्रधान हंसराज तथा सांझा मंच हिसार की ओर से महावीर शर्मा, सहित अन्य संगठन व पार्टियों ने भी इसमें भाग लिया।