पश्चिम बंगाल के 2.5 लाख जूट मजदूरों ने 14 दिसम्बर, 2009 को अनिश्चितकालीन हड़ताल की। उन्होंने मालिकों और सरकार के बीच हुये पूर्व त्रिपक्षीय समझौतों को लागू करने और बढ़ती महंगाई को देखते हुये महंगाई भत्ता दिये जाने की मांग की। मजदूरों ने हड़ताल के द्वारा सरकार और जनता को यह बताना चाहा कि मिल मालिक सभी समझौतों और श्रम कानूनों का हनन करते हैं। जूट मजदूरों के 21 टे्रड यूनियनों ने हड़ताल का आह्वान दिय
पश्चिम बंगाल के 2.5 लाख जूट मजदूरों ने 14 दिसम्बर, 2009 को अनिश्चितकालीन हड़ताल की। उन्होंने मालिकों और सरकार के बीच हुये पूर्व त्रिपक्षीय समझौतों को लागू करने और बढ़ती महंगाई को देखते हुये महंगाई भत्ता दिये जाने की मांग की। मजदूरों ने हड़ताल के द्वारा सरकार और जनता को यह बताना चाहा कि मिल मालिक सभी समझौतों और श्रम कानूनों का हनन करते हैं। जूट मजदूरों के 21 टे्रड यूनियनों ने हड़ताल का आह्वान दिया था। आखिरी रिपोर्टों (24 दिसम्बर तक) के अनुसार हड़ताल पूरे जोर-शोर से चल रही है।