
8 अक्तूबर, 2023 को जब से इज़रायल ने गाज़ा पर बमबारी शुरू की है, तब से फ़िलिस्तीनी लोगों के नरसंहार के खि़लाफ़ दुनियाभर में लोगों का विरोध बढ़ रहा है। दुनिया भर में करोड़ों लोगों ने आम फ़िलिस्तीनियों, ख़ास तौर पर महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाने के लिए इज़रायली राज्य की बार-बार निंदा की है। पिछले एक साल में इज़रायल ने गाज़ा में भयानक अपराध किए हैं। इसने घरों, स्कूलों को नष्ट कर दिया है, निहत्थे लोगों पर गोलीबारी की है और लोगों को गाज़ा पट्टी के एक छोर से दूसरे छोर पर खदेड़ दिया है। इसने पीड़ित लोगों तक दवाओं सहित अंतर्राष्ट्रीय मानवीय सहायता को पहुंचने से रोका है। इसने जानबूझकर उन अस्पतालों को नष्ट कर दिया है जहां घायल और बीमार लोगों का इलाज किया जा सकता था। यह गाज़ा की आबादी को भूखा मार रहा है। यह फ़िलिस्तीनी लोगों के नरसंहार के अलावा और कुछ नहीं है। अमरीका और कुछ अन्य देशों के समर्थन से, यह फ़िलिस्तीनी लोगों, जो इस क्षेत्र के मूल निवासी हैं, को गाज़ा और वेस्ट बैंक से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है।
इन हमलों के शुरू होने के बाद से एक भी सप्ताह ऐसा नहीं बीता जब दुनिया के किसी न किसी देश में लोग नरसंहार का विरोध करने के लिए सड़कों पर न उतरे हों। मज़दूर, विश्वविद्यालयों के छात्र व शिक्षक, और मेहनतकश लोगों ने बड़ी संख्या में फ़िलिस्तीनियों के खि़लाफ़ इस बर्बर अमानवीय हिंसा की निंदा की है। जैसे-जैसे इज़रायली नरसंहार की शुरुआत की बरसी नज़दीक आई, दुनिया के सभी प्रमुख शहरों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। हम यहां सितंबर 2024 के अंत से हुए इन विरोध प्रदर्शनों की एक झलक प्रकाशित कर रहे हैं।
![]() |
![]() |
स्टोकहोम, स्वीडन 28 Sep 2024 | पेरिस, फ्रांस 5 अक्तूबर 2024 |
![]() |
![]() |
लंदन, यूके 5 अक्तूबर 2024 | कुआला लुम्पुर, मलेशिया 5 अक्तूबर 2024 |
![]() |
![]() |
जोहनेस्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका 5 अक्तूबर 2024 | डबलिन, आयरलैंड 5 अक्तूबर 2024 |
![]() |
![]() |
कराकस, वेनेज़ुएला 5 अक्तूबर 2024 | बर्लिन, जर्मनी 5 अक्तूबर 2024 |
![]() |
![]() |
एथेंस, यूनान 5 अक्तूबर 2024 | एम्स्टर्डम. नेदर्लंड्स 5 अक्तूबर 2024 |
![]() |
![]() |
वाशिंगटन डीसी यूएस 29 सितंबर 2024 | सिडनी, ऑस्ट्रेलिया 29 सितंबर 2024 को |
![]() |
![]() |
कश्मीर, भारत 29 सितंबर 2024 को | स्टॉकहोम, स्वीडन 28 सितंबर 2024 को |
![]() |
![]() |
साओ पाउलो, ब्राज़ील 28 सितंबर 2024 को | सना, यमन 28 सितंबर 2024 को |
![]() |
![]() |
रामल्लाह, वेस्ट बैंक 28 सितंबर 2024 को | रामल्लाह, वेस्ट बैंक-2 28 सितंबर 2024 को |
![]() |
![]() |
हेलसिंकी, फ़िनलैंड 28 सितंबर 2024 को | तेहरान, ईरान 27 सितंबर 2024 को |
![]() |
![]() |
नजफ़, इराक 27 सितंबर 2024 को | कराची, पाकिस्तान |