हिन्दोस्तान की कम्युनिस्ट ग़दर पार्टी की केंद्रीय समिति गहरे दुख के साथ, यह सूचित करती है कि 13 अगस्त, 2024 को हमारे प्रिय कॉमरेड पी गणेशन का असामयिक देहांत हो गया। वे तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले के कांचापुरम पंचायत के कलिंगराजपुरम गांव के निवासी थे। उनकी आयु 73 वर्ष थी।
कॉमरेड गणेशन अस्सी के दशक की शुरुआत में पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने कन्याकुमारी जिले के तटीय क्षेत्रों में मछुआरा समुदाय, रस्सी बनाने वालों और बागान मज़दूरों के बीच मज़दूरों को संगठित करने का काम किया। उन्होंने पार्टी की कन्याकुमारी जिला समिति के काम में सक्रिय रूप से भाग लिया।
कम्युनिस्ट ग़दर पार्टी की केंद्रीय समिति कॉमरेड गणेशन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करती है। पूरी पार्टी की ओर से, मैं उनकी शोकाकुल पत्नी, बच्चों, अन्य परिवार के सदस्यों और कॉमरेड गणेशन के सभी साथियों और मित्रों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।
लाल सिंह
महासचिव
हिन्दोस्तान की कम्युनिस्ट ग़दर पार्टी