मई दिवस 2022 :
वी.एच.एस. हस्पताल के मज़दूरों ने भाईचारा बनाने की शपत ली

चन्नई शहर और आसपास के औद्योगिक इलाकों में मज़दूरों ने जोश के साथ अपनी फैक्ट्रियों के फाटकों पर लाल झंडे फहराये और मई दिवस की रैलियां व सभाएं कीं।

Chennai_MayDay
चन्नई के वी.एच.एस. हस्पताल के गेट पर मज़दूरों ने मई दिवस रैली की

वी.एच.एस. हस्पताल संकुल के प्रवेश को यूनियन के कार्यकर्त्ताओं ने लाल झंडियों से सजाया था। मज़दूर यूनियन के नेता कामरेड मनीदासन ने मई दिवस का झंडा फहराया और सभी मज़दूरों को मई दिवस की शुभकामनायें दीं। उन्होंने ज़ोर दिया कि आज हमारी जीविका पर हमले हो रहे हैं और सभी साथियों को संघर्ष के लिये और भी लामबंध होने की जरूरत है। उन्होंने घोषणा की कि केवल अपनी एकता के बल पर ही हम अपनी मांगों को पूरा कर सकते हैं।

वर्कर्स यूनिटी मूवमेंट के कामरेड बास्कर ने मई दिवस पर सभी मज़दूरों को संबोधित किया। उन्होंने ध्यान दिलाया कि मज़दूरों पर हमलों के लिये शासक वर्ग ज़िम्मेदार है। एक पर हमला सब पर हमला है, इस पर विश्वास के साथ हमें एकताबद्ध होकर अपने अधिकारों के लिये संघर्ष करना होगा। उन्होंने सभी मज़दूरों को अपनी मांगों के संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिये एकजुट होने के तात्कालिक कार्यभार में सहभाग लेने का बुलावा दिया। उन्होंने वहां मौजूद सभी मज़दूरों को आश्वासन दिया कि अपने अधिकारों की रक्षा में मज़दूरों के सभी संघर्षों में वर्कर्स यूनिटी मूवमेंट अग्रिम पंक्ति में रहेगा। उन्होंने कहा कि अपनी सभी समस्याओं के समाधान के लिये एक ही रास्ता है कि मज़दूर वर्ग राज्यसत्ता को छीनकर अपने हाथों में ले।

मईदिन सभा के समापन में वहां मौजूद सभी मज़दूरों ने प्रतिज्ञा ली कि वे मज़दूर एकता को मजबूत करेंगे और अपने अधिकारों के संघर्ष को जारी रखेंगे।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *