महिला संगठनों ने बलात्कार के खिलाफ़ आवाज़ उठाई

18 दिसंबर को दिल्ली के अनेक महिला संगठनों ने, दिल्ली में छात्रा के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के खिलाफ़ रैली निकाली और गुनहगारों को पकड़कर तुरंत सज़ा देने की मांग भी की। महिला संगठनों ने महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम दिल्ली सरकार और पुलिस की आलोचना की। उन्होंने शासक वर्ग द्वारा राजनीति में अपराधीकरण को दिये गये प्रश्रय की भी सख्त निन्दा की। इस दौरान आधे घंटे तक संसद मार्

18 दिसंबर को दिल्ली के अनेक महिला संगठनों ने, दिल्ली में छात्रा के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के खिलाफ़ रैली निकाली और गुनहगारों को पकड़कर तुरंत सज़ा देने की मांग भी की। महिला संगठनों ने महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम दिल्ली सरकार और पुलिस की आलोचना की। उन्होंने शासक वर्ग द्वारा राजनीति में अपराधीकरण को दिये गये प्रश्रय की भी सख्त निन्दा की। इस दौरान आधे घंटे तक संसद मार्ग को जाम किया गया। रैली में पुरोगामी महिला संगठन, ए.आई.डब्ल्यू.ए., जे.पी.एम., एन.एफ.आई.डब्ल्यू. एस.एम.एस. और वाई.डब्ल्यू.सी.ए. आदि संगठनों ने भाग लिया।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *