10 सितम्बर को सार्वजनिक स्कूलों के हजारों शिक्षक शहर के महापौर द्वारा प्रस्तावित शिक्षा सुधारों, जिन्हें ओबामा सरकार की स्वीकृति है, के विरोध में हड़ताल पर उतरे। करीब 29,000 शिक्षकों के हड़ताल पर होने की खबरें मिली हैं। जब यूनियन और स्कूल डिस्ट्रिक्ट के बीच महीनों से चल रही बातचीत में, सार्वजनिक शिक्षा सुधारों पर मतभेदों का समाधान न हो सका, तब शिक्षकों की यूनियन ने हड़ताल का आह्वान दिया।

महापौर के प्रस्ताव के अनुसार शिक्षकों के मूल्यांकन अंशतः मानकीकृत परीक्षाओं में विद्यार्थियों की उपलब्धियों से किया जायेगा और स्कूलों के प्रिंसिपल को अधिक अधिकार दिये जायेंगे। परन्तु शिक्षकों ने इसका विरोध किया है। शिक्षक यूनियन की अध्यक्ष, केरन लूईस ने प्रस्ताव की आलोचना की है और समझाया है कि मानकीकृत परीक्षाओं में विद्यार्थियों की गरीबी, भुखमरी और हिंसा की वास्तविक परिस्थिति को ध्यान में नहीं रखा जाता है, जिनसे अधिकांश विद्यार्थियों को जूझना पड़ता है। शिकागो में 80 प्रतिशत से भी अधिक विद्यार्थी कम आय वाले परिवारों से आते हैं और हड़ताल पर उतरे शिक्षकों के अनुसार, गणित और विज्ञान की परीक्षाओं में, देश के औसत के मुकाबले, अधिकांश शिकागो के विद्यार्थियों की उपलब्धि कम है। शिकागो के सार्वजनिक स्कूलों के एक-चैथाई से भी अधिक शिक्षकों को डर है कि अगर मानकीकृत परीक्षाओं से विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया जाता है, तो उन्हें नौकरी से निकाला जा सकता है। शिक्षकों की मांगों को अधिकांश विद्यार्थियों के माता-पिता ने भी समर्थन किया है।
10 सितम्बर को, लाल टी-शर्ट में अनुमानित 10,000 शिक्षक, अपने नारों की बड़ी तख्तियां हाथ में लिये, शिकागों शहर के केन्द्र में जमा हुये। लाल टी-शर्ट पहने ही करीब 20 शिक्षकों ने, हड़ताल की तख्तियां उठाये और लोकप्रिय रॉक बैंड के प्रदर्शन गीत गाते, शिकागो साऊथ साईड में स्थित ओवर्टन प्रारम्भिक स्कूल के सामने धरना दिया। आने-जाने वाली कारों ने अपना होर्न बजा कर आंदोलन का समर्थन किया। शिकागो साऊथ साईड शहर का सबसे गरीब हिस्सा है और यहां पर ज्यादा संख्या में अफ्रीकी-अमरीकी आबादी रहती है। अपने गरीब मूल के संदर्भ में राष्ट्रपति की पत्नि मिशेल ओबामा ने कई बार शिकागो साऊथ साईड का उल्लेख किया है।
सार्वजनिक स्कूलों की संख्या में शिकागो, अमरीका में तीसरे नम्बर पर है, और हड़ताल से, बालवाड़ी से लेकर उच्च स्कूलों के, करीब 3,50,000 विद्यार्थी, और साथ ही उनके परिजन प्रभावित हुए हैं।