17 जनवरी, 2011 को मुंबई के 25,000 मिल मज़दूरों ने 2.5 लाख मिल मज़दूरों के लिये आवास की मांग लेकर मंत्रालय तक जुलूस निकाला। गिरणी कामगार संघर्ष समिति द्वारा आयोजित रैली के लिये अलग-अलग इलाकों के मज़दूर आजाद मैदान में जमा हुये। याद रहे कि मज़दूरों के लम्बे संघर्ष के बाद ही महाराष्ट्र सरकार ने इस बात को माना था कि जब मिल
17 जनवरी, 2011 को मुंबई के 25,000 मिल मज़दूरों ने 2.5 लाख मिल मज़दूरों के लिये आवास की मांग लेकर मंत्रालय तक जुलूस निकाला। गिरणी कामगार संघर्ष समिति द्वारा आयोजित रैली के लिये अलग-अलग इलाकों के मज़दूर आजाद मैदान में जमा हुये। याद रहे कि मज़दूरों के लम्बे संघर्ष के बाद ही महाराष्ट्र सरकार ने इस बात को माना था कि जब मिलें बंद होंगी और उसकी जमीन का वाणिज्यिक विकास किया जायेगा, तब मिल की जमीन के एक हिस्से को पूर्व मज़दूरों और उनके परिवारों के लिये घर सुनिश्चित करने के लिये इस्तेमाल किया जायेगा। परन्तु बार-बार दिये गये आश्वासनों के बावजूद इसे लागू नहीं किया गया है।