17 जुलाई, 2012 को हिमाचल की राजधानी शिमला में, हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति की अगुवाई में, परिवहन निगम के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। धरने में प्रदेश भर से लगभग डेढ़ हजार परिवहन निगम कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इनमें सभी 23डिपुओं के कर्मचारी शामिल थे।

मजदूरों में भारी आक्रोश है क्योंकि निगम ने उनके जायज हकों का लगातार उल्लंघन किया है। निगम में वर्ष 2002 में बस सहायक नियुक्त किये गये थे, लेकिन इन्हें भी नियमित नहीं किया जा रहा है। सरकार द्वारा मान लिये जाने के बावजूद अनुबंध कर्मचारियों को डीए देने से निगम प्रबंधन पीछे हट गया है। अन्य अनुबंध कर्मचारियों (वाशर ब्वाय, पीस मील वर्करों, वाटर लेडीज़, इत्यादि) को भी नियमित नहीं किया जा रहा है।