पंजाब पावर क्षेत्र के 60,000 कर्मचारी हड़ताल पर

पंजाब पावर क्षेत्र के तकरीबन 60,000 कर्मचारी दिसम्बर 8 से दो दिन की हड़ताल पर उतरे जब वेतन और दूसरी सुविधाओं के विषय पर राज्य के पावर निगम से उनका संवाद असफल रहा।

पंजाब पावर क्षेत्र के तकरीबन 60,000 कर्मचारी दिसम्बर 8 से दो दिन की हड़ताल पर उतरे जब वेतन और दूसरी सुविधाओं के विषय पर राज्य के पावर निगम से उनका संवाद असफल रहा।

पावर क्षेत्र के कर्मचारियों के संयुक्त मंच ने ध्यान दिलाया था कि पावर निगम के पावरकॉम और ट्रांसको ने कर्मचारियों के साथ किये पिछले समझौते को लागू नहीं किया था। इस साल अप्रैल में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने इस मांग को माना था कि पंजाब राज्य बिजली निगम को बर्खास्त करके नये पावर क्षेत्र निगम बनाने के बाद कर्मचारियों को इनमें अपना लिया जायेगा। परन्तु, छ: महीने के बाद भी यह आश्वासन पेपर पर ही रह गया। 10 दिन में मांगों को लागू करने के वचन के बावजूद कर्मचारियों को वेतनवृध्दि और दूसरे भत्तों जैसी सहूलियतें अभी तक नहीं मिली हैं।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *