पार्टी दस्तावेज

  • भ्रष्टाचार, पूंजीवाद और हिन्दोस्तानी राज्य

    प्रथम प्रकाशन मार्च 2014

    हिन्दोस्तान की कम्युनिस्ट ग़दर पार्टी के महासचिव, कामरेड लाल सिंह का, मजदूर एकता लहर के संपादक, कामरेड चन्द्रभान के साथ साक्षात्कार

    पी डी एफ दस्तावेज को डाउनलोड करने के लिए कवर चित्र पर क्लिक करें

  • हिन्दोस्तान की कम्युनिस्ट ग़दर पार्टी के चौथे महाअधिवेशन के दस्तावेज़ (28-31 अक्तूबर, 2010)

    3rdcongress-cover.jpg
    प्रथम प्रकाशन, जुलाई 2011

    हिन्दोस्तान की कम्युनिस्ट ग़दर पार्टी का चौथा महाअधिवेशन अक्तूबर 2010 के अंतिम सप्ताह में सम्पन्न हुआ था। चौथे महाअधिवेशन में पूरे देश से तथा विदेश निवासी हिन्दोस्तानियों में से प्रतिनिधि उपस्थित थे। अधिकतम प्रतिनिधि मजदूर वर्ग से थे। लगभग आधे प्रतिनिधि 25 वर्ष से कम उम्र के थे और एक तिहाई महिलायें थीं। चौथे महाअधिवेशन की रिपोर्ट कामरेड लाल सिंह द्वारा, तीसरे महाअधिवेशन में चुनी गई केन्द्रीय समिति की ओर से, पेश की गई। इस पर लंबी चर्चा हुई और महाअधिवेशन ने इसे स्वीकार किया। चौथे महाअधिवेशन के फैसले के अनुसार, इसे प्रकाशन के लिये संपादित किया गया है। इस प्रकाशन में चौथे महाअधिवेशन द्वारा अपनाये गये प्रस्ताव भी शामिल हैं।

    पी.डी.एफ. डाउनलोड करनें के लिये चित्र पर क्लिक करें

  • मजदूरों और किसानों की हुकूमत और स्वेच्छा पर आधारित हिन्दोस्तानी संघ की ओर

    तीसरे महाअधिवेशन के दस्तावेज़ 27-30 जनवरी, 2005

    कम्युनिस्ट ग़दर पार्टी के तीसरे महाअधिवेशन के दस्तावेज़प्रथम प्रकाशन अप्रैल 2005

    मजदूरों और किसानों की हुकूमत और स्वेच्छा पर आधारित हिन्दोस्तानी संघ की ओर शीर्षक से यह ग्रंथ हिन्दोस्तान की कम्युनिस्ट ग़दर पार्टी के तीसरे महाअधिवेशन के फैसले के अनुसार प्रकाशित किया जा रहा है। इसमें शामिल हैं-तीसरे महाअधिवेशन की कार्यवाहियों का सारांश और हिन्दोस्तान की कम्युनिस्ट ग़दर पार्टी के महासचिव, कामरेड लाल सिंह द्वारा पेश की गई केन्द्रीय समिति की रिपोर्ट, जिस पर जनवरी 2005 में हुये पार्टी के तीसरे महाअधिवेशन में चर्चा हुई थी तथा उसे अपनाया गया था।

    इस प्रकाशन में दो संक्षिप्त विवरण भी शामिल हैं, जिनके शीर्षक हैं हिन्दोस्तान की कम्युनिस्ट ग़दर पार्टी का परिचय और हिन्दोस्तान की कम्युनिस्ट ग़दर पार्टी की उत्पत्ति। इसके अलावा, इसमें हिन्दोस्तान की कम्युनिस्ट ग़दर पार्टी का संविधान भी शामिल है। इन सभी को तीसरे महाअधिवेशन में अपनाया गया था।

    पी.डी.एफ. डाउनलोड करनें के लिये चित्र पर क्लिक करें

  • हम है इसके मालिक, हम है हिन्दोस्तान, मजदूर, किसान, औरत और जवान

    पार्टी_प्रोग्राम_हिंदीप्रथम प्रकाशन अक्तूबर 2021

    हिन्दोस्तान की कम्युनिस्ट ग़दर पार्टी की दूसरी कांग्रेस द्वारा अपनाया गया कार्यक्रम, अक्टूबर 1998

    तात्कालिक कार्यक्रम

    अर्थव्यवस्था के पुनर्गठन के लिए, लोगो को राजनितिक सत्ता दिलाने के लिए और हिन्दोस्तान के लोकतांत्रिक नवीकरण के लिए

    (PDF दस्तावेज को डाउनलोड करने के लिए कवर चित्र पर क्लिक करें)

  • बाधाओं को हटाकर एकता बनायें

    बाधाओं को हटाकर एकता बनायेंप्रथम प्रकाशन मार्च 1998

    यह दस्तावेज़ 24-25 जनवरी 1998 को हिन्दोस्तान की कम्युनिस्ट ग़दर पार्टी की केन्द्रीय कमेटी की विस्तृत परिपूर्ण सभा में हुई बातचीत का नतीजा है। इसमें, मजदूर वर्ग आन्दोलन के वस्तुगत और आत्मगत हालातों के बारे में और इन हालातों के विश्लेषण के आधार पर हिन्दोस्तान की कम्युनिस्ट ग़दर पार्टी की कार्य योजना पर दो दस्तावेज़ चर्चा के लिये पेश किये गये हैं। विस्तृत परिपूर्ण सभा इनसे सहमत थी, हिन्दोस्तान की कम्युनिस्ट ग़दर पार्टी की केन्द्रीय कमेटी के फैसले के अनुसार अब इन्हें चर्चा के लिये प्रकाशित किया जा रहा है।

    पी.डी.एफ. डाउनलोड करनें के लिये चित्र पर क्लिक करें

Share and Enjoy !

Shares