हिन्दोस्तान की कम्युनिस्ट ग़दर पार्टी मुंबई में 13 जुलाई, 2011 को तीन जगहों पर हुये आतंकवादी हमलों की निन्दा करती है।
इस अखबार के प्रकाशन के समय, सरकारी आंकड़ों के अनुसार 27लोगों की मौत हुई है और समाचार सूत्रों के अनुसार, लगभग सैकड़ों लोग बुरी तरह घायल हुये हैं। बहुत से लोगों की भारी आर्थिक क्षति भी हुई है। मृत लोगों के परिवारों, जीवन-मौत के बीच जूझ रहे लोगों, बुरी तरह घायल लोगों और आर्थिक क्षति के शिकार बने लोगों को हमारी पार्टी दिल से हमदर्दी प्रकट करती है। जैसा कि पहले भी हुआ है, इस बार भी मुंबई के लोगों ने धर्म और इलाके के भेदभाव की परवाह किये बिना, आगे आकर पीडि़तों की मदद की।
आगे पढ़ें