फ्रांस में गोदी मजदूरों की हड़ताल

फ्रांस के तटवर्ती शहर मार्से में गोदी मजदूर आमदनी की कटौती के विरोध में एक महीने से हड़ताल पर थे। प्रदर्शनकारियों ने समुद्री यातायात रोकने के लिये बंदरगाह के प्रवेश द्वार पर लाईफ बोट और रस्से व जालियां टांग रखी थी। हाल में उन पर पुलिस की बड़ी फौज़ ने बेरहमी से उन पर हमला किया। 10 मार्च, 2011 को हड़ताल को खत्म करने के लिये कम से कम 700 पुलिस अफसर तैनात किये गये। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिये प

आगे पढ़ें

राशन की गारंटी के लिये दिल्ली सरकार के खिलाफ़ धरना

4 मार्च, 2011 को दिल्ली के तमाम जन संगठनों ने सभी लोगों के लिए राशन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर और पीडीएस को बंद करने तथा नगद भुगतान व्यवस्था लागू करने के दिल्ली सरकार के प्रस्तावित फैसले के खिलाफ़ धरना दिया। इस धरने में अलग-अलग इलाकों की विभिन्न मजदूर कालोनियों में रहने वाली मेहनतकश महिलाओं व पुरुषों ने सैकड़ों की संख्या में भाग लिया।

आगे पढ़ें

संसद के सामने रेल चालक कर्मचारियों का प्रदर्शन

28 फरवरी, 2011 को ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसियेशन (ए.आइ.एल.आर.एस.ए.) के झंडे तले हजारों रेलवे इंजन चालकों ने विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन लंबे अरसे की कर्मचारियों की शिकयतों के प्रति रेलवे मंत्रालय की बेदर्द नामंजूरी के रवैये के खिलाफ़ किया गया था।

आगे पढ़ें

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर

आओ महिलाओं के संपूर्ण उध्दार के लिए संघर्ष करें!

6 मार्च, 2011 को पुरोगामी महिला संगठन की अगुवाई में, दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर, पुरोगामी महिला संगठन की कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्कूली एवम कालेज की छात्राओं, कामकाजी नौजवान लड़कियों, स्थानीय जन समितियों के कार्यकर्ताओं और अलग-अलग बस्तियों से आयी महिलाओं ने उत्साह से

आगे पढ़ें

मध्यप्रदेश के नर्सो का संघर्ष

3 फरवरी, 2011 को नर्सों की हड़ताल को कुचलने के लक्ष्य से मध्यप्रदेश सरकार ने 200 से अधिक नर्सों को गिरफ्तार किया। सरकार ने आवश्यक सेवा कानून (एस्मा) का प्रावधान लागू किया। लेकिन सरकार के इस कड़े रुख के बावजूद, मध्यप्रदेश के रेवा, ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर और भोपाल के अस्पतालों में काम करने वाली 3,500 से ज्यादा नर्सों का संघर्ष नहीं टूटा। नर्स हड़ताल पर हैं। वे तनख्वाह

आगे पढ़ें

आंगनवाड़ी मजदूरों का संघर्ष

5 फरवरी, 2011 को हरियाणा के जिला सिरसा के ब्लाक के आंगनवाड़ी मजदूर भगतसिंह पार्क में एकत्रित होकर अपने अधिकारों का हनन पर सरकारी अधिकारियों पर रोष व्यक्त किया।
मजदूरों के मुताबिक, उनका सुपरवाइजर सरकारी अफसरों और राजनीतिक नेताओं के साथ मिलकर, उन्हें अपनी तनख्वाह से वंचित करते हैं। डाबवाली रोड पर स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र में जब

आगे पढ़ें

हरियाणा में अध्यापकों का संघर्ष

हरियाणा के ”अतिथि” अध्यापकों ने, उनकी परिस्थिति के बारे में सरकार की उदासीनता पर ध्यान खींचने के लिये एक नये तरीके का विरोध आयोजित किया है। इन अध्यापकों को बकाया वेतन बहुत समय से नहीं दिया गया है। अध्यापक भिखारियों का कटोरा लेकर अंबाला की सड़कों पर आये हैं और जनता से अपने वेतन के लिये चंदा मांग रहे हैं। अध्यापक हरियाणा पाठशाला लेक्चरर असोसियेशन के झंडे तले विरोध

आगे पढ़ें

एयर इंडिया के पायलटों ने हड़ताल की धमकी दी

इंडियन कामर्शियल पायलट असोसिएशन (आई.सी.पी.ए.) में संगठित एयर इंडिया के पायलटों ने कहा है कि यदि उन्हें उनका वेतन नहीं मिलता है तो वे 10 फरवरी, 2011 से हड़ताल पर जायेंगे। यह बात ध्यान में रखी जाये कि पैसे की कमी का बहाना देकर एयर इंडिया का मैनेजमेंट पायलट और अन्य कर्मचारियों को नियमित वेतन देने में देरी कर रहा है। आई.सी.पी.ए.

आगे पढ़ें

बंगाल के खेत मज़दूरों का संघर्ष

जनवरी के अंतिम और फरवरी के पहले सप्ताह में बंगाल के खेत मज़दूरों ने विरोध का एक नया तरीका अपनाया है। पश्चिम बंगाल खेत मज़दूर समिति (पी.बी.के.एम.एस.) के बैनर तले संगठित मज़दूरों ने 2 फरवरी, 2011 को ”शर्मनाक दिन” के रूप में मनाकर अपना विरोध का कार्यक्रम समाप्त किया। नरेगा की पांचवी सालगिरह के उपलक्ष्य में, नरेगा शर्मनाक दिवस कहलाने वाले इस विरोध में, पश्चिम बंगाल के

आगे पढ़ें

पंजाब में काले कानून के खिलाफ़ आंदोलन

20 जनवरी, 2011 को काले कानून के खिलाफ़ लुधियाना शहर में एक जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुआ। इन काले कानूनों को पंजाब विधानसभा ने पिछले सत्र में पारित किया था। रैली में 40 जन संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मिलकर हिस्सा लिया। आतंकवाद को दबाने के नाम पर पारित कानून का विरोध करते हुए मजदूर, किसान व सरकारी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर रैली में हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा, यह क

आगे पढ़ें